Advertisement

कई विद्यालयों में अवकाश के कारण दूसरे दिन शिक्षकों का किया गया सम्मान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 5 सितंबर को सरकारी अवकाश के कारण दूसरे दिन 6 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के कई विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा अपने गुरुओं का सम्मान किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली के राजकीय मध्य विद्यालय में वर्ग सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने केक काटे। यहां शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार आदि उपस्थित थे। उपस्थित शिक्षकों को बच्चों ने उपहार दिए और आशीर्वचन प्राप्त किए।

इसी क्रम में यहां के कई निजी विद्यालय यथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल अंगवाली के छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक रूप से शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद मोदक, शिक्षक विभूति कुमार मंडल, बसंत प्रामाणिक, इमरान अहमद, चंचल जायसवाल, रीना कुमारी, रिभा कुमारी, श्वेता कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि ने केक काटे। यहां भी बच्चों ने उन्हें सप्रेम उपहार भेंट किए और आशीर्वाद लिये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *