Advertisement

करगली में गणेश उत्सव के बाद मनाया गया गणिनाथ गोविंद जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य परिवार द्वारा 6 सितंबर को बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई गई। गणेशोत्सव जयंती के बाद भव्यता के साथ बाबा गणिनाथ की जयंती का आयोजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए समाज के गणमान्य जनों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाज का एक साथ होना जरूरी है। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक समाज का विकास अप्रभावी है। उन्होंने कहा कि समाज के असंबद्ध रहिवासियों व् कार्यकर्ता को राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज बेहतर नहीं हो सकता। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही। कहा कि तभी समाज बेहतर हो सकता है।

यहां कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक‌ भक्ति‌ कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष राजन साव और संचालन रघुवीर प्रसाद ने किया। मौके पर योगेश तिवारी, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र खेमका, प्रवीण अग्रवाल, रेखा प्रसाद, रंजीत प्रसाद, सूरज गुप्ता, टुनटुन गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *