डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज व् रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी बोकारो एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 6 सितंबर को न्याय सदन बोकारो सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय आनंदा सेन ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्तागण, समाजसेवी एवं रक्तदातागण उपस्थित रहे। वहीं शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी बोकारो ने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच की व्यवस्था की थी।
![]()













Leave a Reply