Advertisement

कारो रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रोकी कोल ट्रांसपोर्टिंग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया की कारो परियोजना लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यवयायियों, ट्रक मालिकों ने 5 सितंबर को रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोल ट्रांसपोर्टिंंग ठप्प कर दी। इसके कारण परियोजना के मुख्य मार्ग में वाहनों भी कतार लग गयी।

इस संबंध में सेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा उन्हें लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। कहा कि लदाई मजदूर, डीओ होल्डर, ट्रक मालिक के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेबी ट्रांसपोर्ट कंपनी नियम बदल कर अपने अनुसार लोकल सेल चलाना चाह रही है। कहा कि सीसीएल प्रबंधन की मिली भगत से आउटसोर्सिंग बीकेबी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा खदान से अच्छे किस्म की कोयला ले जाकर कारो साइडिंग से प्राइवेट रैक भेजी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा‌ कि‌ बेरमो एसडीओ की वार्ता के बाद भी कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। एसडीओ के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टिंग रोके जाने के घंटो बाद मैनेजर चिंतामणि मांझी के साथ सेल कमेटी प्रतिनिधि से वार्ता हुई। लेकिन संतोषजनक वार्ता नहीं होने कारण सेल कमेटी अपनी मांग पर अड़े हैं। मैनेजर मांझी ने एक-दो दिन में रोड सेल में पूर्व की भांति कोयला उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मौके पर दीपक सिंह, मोनू सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, विशाल सिंह, सत्येंद्र यादव, रवि सिंह, डब्लू सिंह, विक्की सिंह, देवनारायण महतो, तिरु महतो, सोहराय, बीनू आनंद उर्फ बिट्टू, विभोर सिंह, शशि सिंह, कैलाश महतो सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *