Advertisement

सोनपुर मंडल में आरपीएफ द्वारा गश्ती व् जांच अभियान में आधा दर्जन गिरफ्तार

ट्रेन व स्टेशन परिसरों में अनधिकृत गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं यार्ड क्षेत्रों में बीते 4 सितंबर को आरपीएफ द्वारा की गई गश्ती एवं जांच के दौरान कुल 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार सोनपुर आरपीएफ पोस्ट द्वारा ट्रेन क्रमांक 02564 से एसटीएलआर यार्ड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारियां ट्रेन व स्टेशन परिसरों में अनधिकृत गतिविधियों एवं उल्लंघन की शिकायतों पर की गई हैं।

बताया जाता है कि रेल मंडल के खगड़िया आरपीएफ पोस्ट द्वारा ट्रेन क्रमांक 03350 से एसकेजे यार्ड में एक संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बरौनी आरपीएफ पोस्ट ने ट्रेन क्रमांक 02563 से बीजेयू यार्ड में एक आरोपी गिरफ्तार किए। इसी तरह बरौनी आरपीएफ पोस्ट द्वारा ट्रेन क्रमांक 15204 से बेलारी हाल्ट में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया, जबकि बरौनी आरपीएफ पोस्ट ने ट्रेन क्रमांक 12506 से टीजीए –बीजेयू सेक्शन में कार्रवाई की गई।

बताया जाता है कि रेल मंडल के बछवाड़ा आरपीएफ पोस्ट द्वारा ट्रेन क्रमांक 02563 से बीसीए यार्ड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सोनपुर आरपीएफ पोस्ट द्वारा ट्रेन क्रमांक 02564 से एसटीएलआर यार्ड में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इन सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने अवांछित तत्वों को आगाह किया है कि वे ट्रेन व स्टेशन परिसरों में अनाधिकृत गतिविधियों को अंजाम देने से बचें। कहा गया कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आरपीएफ द्वारा लगातार जांच एवं अभियान चलाए जा रहे हैं। अनाधिकृत गतिविधियों एवं नियमों के उलंघन पर पकड़े जाने पर ऐसे तत्व कानूनी कार्रवाई के भागी बनेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *