Advertisement

पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुस्लिमों ने मनाया ईद-मिलाद-उन नबी पर्व

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुसलमानों द्वारा 5 सितंबर को सादगी के साथ ईद-उल मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में जरूआटांड़ व लुकैया के ग्रामीणों ने मोहम्मद ससल्लाह इस्लम के जन्मदिन पर अजीमु शान जुलुश की शक्ल में निकाली है।जुलुश को जरूआटांड़ से निकालकर लूकईया कब्रिस्तान तक ले जाया गया। वहां फातियाखानी की गई। मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. हाशिम अंसारी, मो. असगर अंसारी, सदर कलीम, सजीर, इसरायल, मकबूल, हारून रशीद, रफीक अंसारी आदि शामिल थे।

प्रखंड के गुलामाने मुस्तफा अंजुमन कमिटी अंगवाली द्वारा अपराह्न ईद-उल मिलाद उन-नबी के खास मौके पर विशाल जुलूस निकाली गई। बता दें कि, आज जूमे की नमाज अदा किए जाने के उपरांत सब के जुटे जाने पर झंडे, बैनर के साथ जुलूस निकाली गयी, जो मस्जिद परिसर से सार्वजनिक चौक होते सड़क टोला, नहर चौक, पिपरा टोला, कदम टोला, बांधधार होते जुलूस को नूरीनगर तक ले जाया गया।

इस अवसर पर पेटरवार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेंद्र मुर्मू सहित कई जवान व् साथ में स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद सहित कमिटी के सदर जमीरुद्दीन अंसारी, सचिव खुर्शीद अहमद, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, शमीम अहमद, एनायत हुसैन, आलेनबी अंसारी, छुटकुल अंसारी, फैजान अंसारी, गयास अंसारी, इरफान, जौहर अली, अबरार अहमद, रफीक अंसारी, गुलाम अंसारी, जाहिद अंसारी आदि काफी संख्या में इस्लाम को माननेवाले शामिल थे। वहीं प्रखंड के हद में खेतको में भी शान के साथ त्यौहार मनायी गयी। यहां जुलूस में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, पंचायत की मुखिया सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *