प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित अंबिका विवाह मंडप में 5 सितंबर को बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल की जिलास्तरीय बैठक की गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित अति आवश्यक बैठक में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार तथा राजद झारखंड प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी शामिल थे। बैठक में राजद सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, बोकारो जिला के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, महिला कार्यकर्ता तथा युवा राजद के कार्यकर्ता, झुग्गी झोपड़ी खटाल और फुटपाथ के राजद के कार्यकर्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि आज की बैठक में उपरोक्त प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने-अपने प्रकोष्ठ को सक्रिय करने के लिए तथा संगठन को मजबूत करने के लिए आए थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि हम सभी पार्टी प्रमुख लालू यादव के सिपाही हैं तथा बोकारो में झुग्गी, झोपड़ी, खटाल और फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों के हक और हकूक के लिए वर्ष 1969 से संघर्षरत है। कहा कि जब भी शासन प्रशासन द्वारा इन गरीबों पर अत्याचार किया गया, राष्ट्रीय जनता दल इस अत्याचार के खिलाफ में खुलकर सड़क पर आई और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी गई।

जिससे आज बोकारो में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अकलियतों को सम्मान हासिल हो सका है। इस बैठक में आए अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समर्थकों को गुलामी की मानसिकता को छोड़ना होगा तथा अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह तय करना होगा की कौन सा सरकार हमारे हित की रक्षा कर सकती है। कहा कि कौन सा नेता हमारे बच्चों को अच्छा जीवन, अच्छी पढ़ाई और स्वतंत्रता दे सकता है। हम जानते हैं कि लालू यादव के अलावा पूरे भारत वर्ष में कोई ऐसा नेता नहीं है जो दलितों, पिछड़ों, अकलियतों के हित की रक्षा कर सके।
इसलिए लालू यादव के सिपाही होने के नाते हमें अपने संगठन को पूरे गांव गांव तक फैलाकर राजद को मजबूत करना चाहिए। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने कहा कि हमने वह शासन भी देखा है जब हमारे पूर्वजों को गांव देहात में खाट पर बैठने से भी रोका जाता था। उन्हें पढ़ने की आजादी नहीं थी। समाज में छुआछूत अपने चरम पर था, लेकिन लालू यादव के उदय के साथ उनके नेतृत्व संभालने के बाद आज देश में पिछड़ों, दलितों, अकलियतों और सभी वर्गों के गरीबो को सम्मान हासिल हुआ है।
उपरोक्त नेताओं के साथ झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं होना है। हमारा काम शासन प्रशासन द्वारा नहीं हो पा रहा है। बल्कि अपने नेतृत्व पर अपने नेताओं पर विश्वास करना होगा कि यह लालू यादव ही है।
तेजस्वी यादव ही है, जिनके नेतृत्व में पूरे भारत के तमाम दलित, पिछड़े,अकलियतों तथा गरीब गुरवा झुग्गी झोपड़ी, खटाल और फुटपाथ में रहने वाले का समुचित विकास हो पाएगा और उसे अन्य नागरिकों के समान ही सम्मान हासिल हो सकेगा। चौधरी ने कहा कि संघर्ष से ही हम अपने सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। संघर्ष से ही लालू यादव आज करोड़ों दलितों, पिछड़ों, अकलियतों के नेता है। संघर्ष के बल पर ही आज तेजस्वी यादव नया बिहार बनाने के राह में आगे बढ़ चुके हैं।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करने वालों में सम्मेलन का संचालन कर रहे युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि हम युवा अपने नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव तक ले जाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। हमें विश्वास है कि राजद आने वाले दिनों में झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी होगी। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही हमारा कर्तव्य और धर्म है।
हम हतोत्साहित नहीं है, बल्कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व से उत्साहित है। हम युवाओं में एक नया जोश है, जो राजनीति में एक नई लकीर लिखेगी जो आने वाले दिनों में झारखंड की तकदीर बदलेगी। बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में धनबाद जिला राजद अध्यक्ष सुनील साहू के निकटवर्ती सहयोगी योद्धा नायक, संजय कुमार स्नेही, राजद बोकारो जिला उपाध्यक्ष सीताराम यादव, जारीडीह प्रखंड अध्यक्ष विष्णु भगवान, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष अमेरिका यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप पासवान, कसमार प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार, चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष विद्युत चंद्र, खटाल संघ बोकारो के अध्यक्ष परशुराम यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप यादव, महिला नेत्री सुनीता देवी, लाल मुनी देवी, ठाकुर प्रसाद महतो, ललन यादव, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, राजकुमार राय, शोभा देवी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष संतोष गिरि, राजद अति वरिष्ठ नेता राजदेव पाल, रमाकांत शाह, जिला महासचिव अशोक यादव, प्रदेश स्तरीय नेता बढ़न गोप, चिंता देवी, रूबी देवी, चास से आए राजद में शामिल हुए रवि कुमार, गोमिया से आए महिला नेत्री अनीता देवी ने राजद की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने उन्हें गुलदस्ता देकर तथा माला पहनाकर राजद में स्वागत किया।
ज्ञात हो कि लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच संपन्न यह कार्यक्रम राजद को बोकारो में मजबूत करने के लिए एक नया मुकाम दिलाने के लिए लालू, तेजस्वी के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ पंचायत के अध्यक्षों सहित दो सौ से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संपन्न यह सम्मेलन राजद को मजबूती दिलाएगा और झारखंड में राजद में बोकारो एक नंबर संगठन के रूप में उभरेगा। जहां एक ओर सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं की उपस्थिति रही, वहीं दूसरी ओर प्रदेश से आए नेताओं के साथ उनके अनुयायियों ने राजद की सदस्यता लेकर जिले में राजद को मजबूत करने का काम किया। धन्यवाद ज्ञापन राजदेव पाल एवं वरुण कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply