Advertisement

प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण मिलाद-उन-नवी संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले भर में 5 सितंबर को मिलाद-उन-नवी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन की सतर्कता और जन सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था कायम रही।

बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पूरे दिन डटे रहे। पर्व सम्पन्न होने तक सभी प्रशासनिक व् पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था संधारण में सक्रिय भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार मिलाद-उन-नवी के मौके पर बोकारो जिला के हद में चास और बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी दिन भर क्षेत्र में गश्ती करते रहे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) भी लगातार क्षेत्र भ्रमण पर रहे। पुलिस बल और प्रशासनिक टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चौकसी बनाएं रखी।

इस अवसर पर स्थानीय रहिवासियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया। मिलाद-उन-नवी के दौरान अमन पसंद रहिवासियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया। विभिन्न समुदायों के आम व् खसजनों ने एक-दूसरे को मिलाद-उन-नवी की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिले के नागरिकों ने आपसी सद्भाव और सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया। उन्होंने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तत्परता की सराहना करते हुए जनता से भविष्य में भी इसी प्रकार शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *