एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने को मुद्दा बनाकर भाजपा द्वारा 4 सितंबर को कराया गया बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। सरकार कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, दुकान, कोचिंग आदि खुले रहे।
वाहन सड़क पर सरपट दौड़ती रही। बंद में जनता का समर्थन तो नहीं ही मिला, लेकिन राजग गठबंधन के घटक दल जदयू, लोजपा, हम, रालोजपा आदि के कार्यकर्ता भी सड़क पर नहीं उतरे। इस अवसर पर समस्तीपुर जिला में कहीं-कहीं 10-20 मिनट के लिए भाजपा कार्यकर्ता फोटो सेशन के लिए सड़क पर दिखे। बंद फ्लॉप होते देख भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हो गये।
भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जबरन स्कूल बस रोका गया। स्कूल जा रही शिक्षिका को जबरदस्ती रोका गया। कहीं दुकान खोले रखने पर दुकानदार की पिटाई तो कहीं खबर संकलन करने गये पत्रकार को पिटा गया। वाहन चालक, साईकिल सवार तक की पिटाई की गई। आज भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखकर महाजंगल राज याद आ गया। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जनता पर गुंडागर्दी कायराना एवं निंदनीय कारवाई है। आगामी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा-जदयू को सत्ता से खदेड़कर शांति-सौहार्द-विकास पसंद सरकार बनाएगी।
उक्त बातें भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 4 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा खुद गाली मशीन है। भाजपा का कार्यकर्ता एवं नेता उपर से नीचे तक खुद गालीबाज हैं। वे महिलाओं को अपमानित करते रहे हैं। गालीबाज एवं दुष्कर्मियों को माला पहनाकर स्वागत करते हैं। जनता यह सब जान चुकी हैं और इसलिए भाजपा का बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप हो गया। उन्होंने कहा कि यह बंद आगामी चुनाव में भाजपा-जदयू सरकार का सत्ता से विदाई तय कर दिया है।
![]()













Leave a Reply