फूल नहीं ये नारी है, आग की चिनगारी है के नारे के साथ बंद का मिला जुला असर
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। जिला मुख्यालय छपरा नगर सहित सारण जिले में महिला का अपमान नहीं सहेगा बिहार के उद्घोष के साथ 4 सितंबर को एनडीए का बिहार बंद मिला जुला परन्तु शांतिपूर्ण रहा। बंद समर्थकों ने फूल नहीं ये नारी है, आग की चिनगारी है के नारे भी बुलंद किए।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां को कांग्रेस और राजद के मंच से गाली दिए जाने के विरोध में छपरा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के दौरान स्थानीय जनों से शांतिपूर्ण बंद की अपील की, जिसका प्रभाव देखा गया। इस अभियान में भाजपा नेता शैलेन्द्र सेंगर के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार बंद के दौरान जिला के हद में सोनपुर, नयागांव, दिघवारा एवं शीतलपुर की आम जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के अपमान के विरोध में बिहार बंद का पुरज़ोर समर्थन किया। सोनपुर विधानसभा के पटना छपरा मुख्य मार्ग को शीतलपुर कारगिल चौक के समीप बंद किया गया, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता सिंह, भाजपा नेता पंकज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ प्रमोद सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिघवारा नीतेश सिंह, संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सारण पूर्वी के प्रियांशु ब्रह्मर्षि सहित अनेक एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
बताया कि नयागांव बाजार, दिघवारा बाजार, शीतलपुर बाजार एवं सोनपुर में भी बंद का आयोजन किया गया। सोनपुर एनडीए द्वारा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता एवं भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश के संचालन मे बिहार बंद के अवसर पर शाहिद महेश्वरी चौक सोनपुर से गौतम चौक तक सभी दुकान को शांति पूर्वक आग्रह कर बंद कराया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने कहा कि सभी दुकानदारों एवं आम जनता ने इस शांतिपूर्वक बंद का समर्थन किया।

मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, विनोद सिंह सम्राट, हेमनारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रदेश लोजपा नेता अतुल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मधु कुमारी, लालबाबु कुशवाहा, संतोष सिंह, हाकिम सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आदित्य कुमार छोटु, नरेश सिंह, राणा विमल सिंह, सुनीता देवी, दीपक कुमार सिंह, सुनील दुबे, सुबोध कुमार सिंह, दीपक कुशवाहा, धनंजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, जयंत कुमार सिंह, अभय सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, राजीव मुनमुन, मंगल राय, अजय सिंह, दिव्यांशु गौतम, कृष्णानंद सिंह, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह, राजन कुमार दास सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता इस शांतिपूर्वक बंद में शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply