कार्यालय संवाददाता/मुंबई। शिक्षक दिवस के मौके पर घाटकोपर पश्चिम में हिंदी विद्या प्रचार समिति (एच वी पी एस) द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुए इस समारोह की अध्यक्षता एचवीपीएस के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने की। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार डी. सिंह, विभिन्न संकायों के पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान शिक्षक एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती बिंदु नायर (इंग्लिश सेकेंडरी), श्रीमती अर्चना दीक्षित (इंग्लिश प्राइमरी), श्रीमती इंदु गुड़ी (CBSE), दीर्घकालीन सेवा के लिए अभय प्रताप सिंह (उपमुख्याध्यापक, हिंदी हाई स्कूल), कु. अंकिता आर. मिश्रा (CBSE), श्रीमती सुरेखा आर. पटवा (के.जी. बालमंदिर) तथा डॉ. राजेंद्र सिंह कर्मयोगी पारितोषिक से श्रीमती सुनीता सुरेश शर्मा (हिंदी हाई स्कूल) को सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि इस समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र सिंह ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके शिक्षावादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र कुमार डी. सिंह ने इन पुरस्कारों के प्रेरणास्त्रोत व संस्था के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री आई.डी. सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। समारोह का संचालन उपमुख्याध्यापक श्री अभय प्रताप सिंह ने किया। विद्यालय की पर्यवेक्षिका श्रीमती शामल खानविलकर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समारोह में शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना और संस्था की गौरवशाली परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।
Tegs: #excellent-service-honor-on-teachers-day-by-hvps
![]()













Leave a Reply