Advertisement

बेलगाम ट्रेक्टर चालकों की मनमानी से राहगीरों को परेशानी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एक तो करेला उपर से नीमचढ़ा। यह केवल कहावत नहीं बल्कि बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में सच भी है।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के विभिन्न सड़क मार्गो पर चौबीसो घंटा अवैध बालू, गिट्टी ढूलाई करते सैकड़ो ट्रेक्टरो को खुली आंखो देखा जा सकता है। ऐसे में ट्रेक्टर चालक कहीं भी और कभी भी बीच सड़क पर ट्रेक्टर खड़ी कर घंटो यातायात बाधित कर देते है। ऐसे में इन्हें रोकनेवाला कोई नहीं है।

यदि किसी ने ऐसा करने से उन्हें रोकने की हिमाकत कर भी दी तो मानो उसकी खैर नहीं। अवैध ढूलाई में लिप्त ट्रेक्टर चालक तथा माफिया मरने मारने पर उतारू हो जाते है। कई ट्रेक्टर चालकों का यहां तक कहना है कि वे प्रति माह स्थानीय थाना तथा खनन विभाग को चढ़ावा चढ़ाते है, ऐसे में उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

बानगी के तौर पर 3 सितंबर की दोपहर जिला के हद में बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार में कुछ ऐसा हीं नजारा दिखा, जब अवैध गिट्टी तथा बोरे में भरा बालू उतारने के क्रम में एक ट्रेक्टर जबरन बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे राहगीरों को खासकर दोपहिया वाहन चालकों को रेलवे स्टेशन आने जाने में खासा परेशानी हो रहा था। इसे लेकर ट्रेक्टर से सामान उतरवा रहे स्थानीय एक रहिवासी से राहगीरों की हल्की नोकझोंक भी हो गयी। जिसके कारण स्थिति मारपीट तक पहुंच गया। ऐसे में हील हुज्जत करने के बजाय कई राहगीर अपनी बाइक मोड़कर वहां से खिसक लिए।

इस बावत बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव से शिकायत करने पर थाना प्रभारी द्वारा मामले को देख लेने तथा दूसरे मार्ग से निकल जाने की सलाह दी गयी। ऐसे में यह प्रश्न उठना लाजमी है कि क्या इन बेलगाम ट्रेक्टरो पर कभी अंकुश लग सकेगा?

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *