Advertisement

गुजराती समाज द्वारा मनाया गया रामदेव पीर बप्पा का जन्मोत्सव

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। जिला स्तर पर गुजराती समाज द्वारा अपने इष्ट रामदेव पीर बप्पा का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज धनबाद की ओर से जिला के हद में धोबाटांड स्थित गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में रामदेव पीर बप्पा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की पूर्व संध्या में शोभा यात्रा निकली गई। उसके बाद बीते 2 सितंबर की रात्रि में पीर बप्पा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।वहीं 3 सितंबर को श्रद्धालुओं द्वारा पूजा और आरती के बाद गरबा नृत्य व् भजन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भगवान रूपी रामदेव पीर बप्पा को भोग लगाने के बाद उपस्थित भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में गुजराती समाज के किशोर भाई परमार, चेतन छावड़ा, महेंद्र भाई राठौड़, अमित राठौर, विशाल छावड़ा, वरुण चौहान, प्रकाश छावड़ा, नितेश चौहान, तरुण राठौर, प्रकाश राठौड़, जय परमार, शीतल बेन छावड़ा, द्रक्षा बेन राठौर, रेणु बेन छावड़ा, ममता बेन, नीलम छावड़ा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *