Advertisement

के.बी. कॉलेज बेरमो के दस स्वयं सेवक बीबीएमकेयू चयन प्रक्रिया में होंगे शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के.बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के स्वयं सेवकों को आगामी वर्ष 2026 में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिला है।

इस संदर्भ में चयन प्रक्रिया, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद के प्रशासनिक परिसर स्थित कमरा क्रमांक 238 में आगामी 6 सितंबर को प्रातः 11 बजे से चयन प्रक्रिया आयोजित किया गया है जिसमें पूरे धनबाद एवं बोकारो जिले के एनएसएस ईकाई के दस स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। जिनमें महिला स्वयं सेवकों में सुमन कुमारी, साजिया प्रवीण, कोमल कुमारी, तनु कुमारी, जागृति कुमारी, पांच पुरुष स्वयं सेवक सुधांशु कुमार, शिव शंभु कुमार भारती, पीयूष कुमार मंडल, सुमीत कुमार सिंह, सुमीत सिंह शामिल होंगे।

जानकारी देते हुए 3 सितंबर को के. बी. कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के प्रति यूनिट श्रेष्ठ पांच पुरुष एवं पांच महिला स्वयं सेवक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने वाले स्वयं सेवक के लिए 10 अहर्ताएं निर्धारित हैं। जिसमें स्वयं सेवक व कार्यक्रम पदाधिकारी को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत होने, गत एक वर्ष में उच्च कोटि का कार्य किया हो। स्वयं सेवक के रूप में एक वर्ष पूरा किया हो, सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लिया लिया हो। पूर्व में एनएसएस के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग नहीं लिया हो शामिल है।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि आयोजित चयन हेतु स्वयं सेवक शारीरिक रूप से स्वस्थ हो और उनमें श्रवण क्षमता 25 मीटर हो, स्वास्थ्य तथा मार्च पास्ट अच्छा हो। 10 मिनट में 1.5 किलो मीटर दौड़ सकता है व 20 मिनट तक लगातार मार्च कर सकता है। स्वयं सेवक परेड में अच्छा हो। स्वयं सेवक एनसीसी कैडेट न हो व अविवाहित हो। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयं सेवक को प्रति वर्ष भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेने का मौका देती है। इस बार का आयोजन 2026 के लिए हो रहा है। इससे पहले स्वयं सेवकों को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर सेंट्रल जोन में भाग लेना होगा, जो संभवतः इस वर्ष नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेने के पहले स्वयं सेवकों को राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह चयन प्रक्रिया रांची में आगामी 9 सितंबर को आयोजित है। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद से चयनित चार महिला स्वयं सेवक एवं चार पुरुष स्वयं सेवक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *