एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी प्रबंधन के साथ 3 सितंबर को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों ने एजेंडा वार्ता की। वाशरी प्रबंधन के साथ यूनियन द्वारा प्रेषित 17 सूत्री मांग पत्र को लेकर एजेंडा बैठक की गयी। अध्यक्षता वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार ने की। जबकि संचालन प्रबंधक मानव संसाधन के प्रतिनिधि मो. फिरोज ने की।
इस अवसर पर आरकेएमयू द्वारा कथारा वाशरी परियोजना से जुड़े अत्यंत जरूरी विषयों को रखने का कार्य किया गया। जिसमें कथारा वाशरी प्लांट का वन टाईम सफाई करवाने, ताकि स्लरी के भार से बेल्ट टूटने व मोटर की खराबी नही होने, पुर्व की भांति वाशरी के लिए चार टिफिन ट्रक की व्यवस्था करने, परियोजना से लेकर विभिन्न कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की माकूल व्यवस्था करने, वाशरी के रिजेक्ट में आग लगने से होने वाले नुकसान को बचाने औऱ आग बुझाने के खर्च का बोझ लेने की जगह उसका बिक्री करने, सभी कामगारो को सेफ्टी शू और वाटर बोतल देने आदि प्रमुख मुद्दों को रखने का काम श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न एजेंडा वार्ता में प्रबंधन द्वारा श्रमिक हित की मांग को आगामी कुछ दिनों में पूरा करने और कुछ क्षेत्रीय स्तर पर सुलझाए जाने वाले मांग को अग्रसारित करने की बात कही गयी।

एजेंडा वार्ता में आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, शाखा अध्यक्ष मो. नूर आलम, सचिव मो. मिन्हाजुल आबेदिन, विनय राम, मो. जफर, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, जारंगडीह कोलियरी शाखा सचिव खगेश्वर रजक, स्वांग वाशरी शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह, सेफ्टी बोर्ड सदस्य सतीश वर्णवाल, वेलफेयर वोर्ड सदस्य सुरेश राम महतो, अरविंद कुमार, रामराज चौहान सहित दर्जनों कामगार उपस्थित थे। जबकि, प्रबंधन की ओर से प्रबंधक वित्त मिथलेश कुमार गुप्ता, असैनिक विभाग के अभियंता सहायक (ओवरसियर) अमित कुमार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply