प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा में शोकसभा आयोजित कर 3 सितंबर को सेवानिवृत सीसीएल कर्मी व् क्षेत्र के समाजसेवी दिवंगत देवेंद्र यादव को श्रद्धांजली दी गई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता व् सेवानिवृत सीसीएल कर्मी सह समाजसेवी देवेंद्र यादव के निधन पर कथारा पंचायत सचिवालय के सभागार में कृष्ण कल्याण परिषद बेरमो अनुमंडल के सभी पदाधिकारीयो द्वारा शोक़सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामकुमार यादव व संचालन सचिव भीम लाल यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि व कृष्ण कल्याण परिषद के राजेंद्र कुमार यादव ने स्व. यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
शोक सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के श्रमिक नेता व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि दिवंगत यादव नेक इंसान और उनके बड़े भाई समान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। कृष्ण कल्याण परिषद सचिव भीम लाल यादव ने कहा कि स्वर्गीय यादव की असामयिक मौत ने व्यक्ति विशेष को झकझोर कर रख दिया है। वे बड़े छोटे में कोई भेदभाव नहीं करते थे।
मौके पर बालेश्वर गोप, गोपाल यादव, अजय कुमार सिंह, विजय यादव, उमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, लालचंद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, गुप्तेश्वर पांडेय, लक्ष्मण यादव, झरि यादव, प्रदीप यादव, श्यामसुंदर यादव, लालचंद यादव, सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, सुखलाल यादव, धनेश्वर यादव, खीरू यादव, चंद्रदेव यादव, देवनारायण यादव, रविंद्र यादव, काशीलाल तुरी, रामजी सिंह यादव, रूपलाल यादव, नागेश्वर यादव, फुटू चंद यादव, दशरथ यादव, नागेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply