एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रकृति पर्व करमा के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा 3 सितंबर को बोकारो के पर्यावरण-मित्र वाटिका में करम वृक्ष का रोपन किया गया।
जानकारी के अनुसार पंडित गौरी शंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्षा व् समाजसेवी अनीता ओझा ने पवित्र वृक्ष करम का पूजनोपरांत रोपण कर समाज में प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।
जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि झारखंड में करमा पर्व विशेष आस्था एवं उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। यह भाद्रपद के शुक्ल एकादशी तिथि जिसे करम एकादशी कहा जाता है को औरतें अपने भाई के सुख समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही फसलों की अच्छी पैदावार के लिए भी प्रकृति से आज निवेदन किया जाता है। कहा कि आज पर्यावरण-मित्र वाटिका में पवित्र करम वृक्ष के साथ ही कई अन्य वृक्षों का भी रोपण किया गया है।
इस अवसर पर अनीता ओझा के साथ शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, रघुवर प्रसाद, अखिलेश ओझा, बबलू पांडेय, वीरेंद्र चौबे, अक्षय दुबे, अनुराग मिश्र सहित कई प्रमुख पर्यावरण रक्षक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply