Advertisement

बेरमो कोयलांचल में महिलाओं ने की हरितालिका तीज व्रत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल व फुसरो इलाके में 26 अगस्त को पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका तीज व्रत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रखकर वेदाचार्य की मौजूदगी में भगवान शिव पार्वती व अन्य देवी देवताओं का पूजन करते हुए भगवान शिव पार्वती की कथा को पूरे भक्ति भाव से सुनी।

हरितालिका तीज व्रत क्व अवसर पर महिलाएं अहले सुबह से ही स्नान कर, मेंहदी की रंग, सोलह श्रृंगार कर विभूषित हो गई।‌ फुसरो में समाजसेवी दिनेश सिंह के यहां विशेष पूजा अर्चना की गई।‌ पुजारी राम किशुन पांडेय ने भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान की कथा सुनाई। जहां अमिता देवी, मोनिका देवी, निधि सिंह,‌‌ लालमुनि देवी, नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

एक अन्य जानकारी के अनुसार श्रीश्री दुर्गा पूजा व काली पूजा कमिटी की बैठक 26 अगस्त को जिला के हद में चलकरी बस्ती स्थित शिव मंदिर प्रांगण में की गई।अध्यक्षता पंचानन्द मंडल एवं संचालन राज कुमार ठाकुर ने किया।
बैठक में कमिटी का गठन किया गया। कमिटी अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष नवल किशोर मंडल, हीरा लाल रविदास, सुभाष केवट, राधे प्रसाद नायक, रामेश्वर टूडू, सुंदर सोरेन, सचिव राजेश कुमार, राजेंद्र ठाकुर, उप सचिव प्रमेश्वर नायक, चुरामन केवट, श्रीप्रसाद रविदास, कोषाध्यक्ष राम बिलास मंडल, सह कोषाध्यक्ष दिनेश गिरि, मनोज रजक, दीपक मंडल, भोला केवट, सुखदेव केवट के अलावे अन्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *