Advertisement

नहीं रहे सेवानिवृत सीसीएल कर्मी सह झामुमो नेता देवेंद्र यादव

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र से सेवानिवृत कर्मी देवेंद्र यादव का 26 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जाता है कि अचानक तबियत खराब की शिकायत के बाद उन्हें बोकारो के मुस्कान हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, कि अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते मे उन्होंने दम तोड़ दिया।
ज्ञात हो कि देवेंद्र यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता के साथ साथ कथारा चार नंबर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। यादव के निधन से शोक की लहर है।

शोक व्यक्त करने वालों में श्रमिक नेता सह कथारा चार नंबर मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, राजेंद्र यादव, हेमू यादव, बांध पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव, भीम लाल यादव, राजकुमार यादव, प्रदीप यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, एम एन सिंह, कमलकांत सिंह, सुरेश ठाकुर, पवन कुमार सिंह, गणेश यादव, संतोष सिन्हा, सुशील यादव, देवनारायण यादव, समाजसेवी डॉक्टर सर्जन चौधरी, गोपाल राम, साधु तुरी, जितेंद्र यादव, झामुमो केंद्रीय समिति उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, काशीलाल तुरी, नरेश मंडल, शमशुल हक सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *