प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। थाना दिवस पर 26 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना में कई मामलों का निबटान किया गया। मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी ने की।

अधोहस्ताक्षरी (सीओ) पेटरवार के पत्रांक 9841 के तहत 26 अगस्त को थाना परिसर पेटरवार में सीओ अशोक कुमार राम एवं थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा की संयुक्त अध्यक्षता में थाना-दिवस का आयोजन किया गया। यहां प्रखंड सह अंचल अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के दर्जनों भूमि-रैयत अपनी लंबित पुराने मामले को लेकर आए थे।आज दस मामले का निपटारा हुआ।अन्य कई भूमि-विवादित मामले के संदर्भ में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने रैयतों को बड़ी बारीकी से समझाकर उन्हें उचित सलाह दिया।
![]()













Leave a Reply