प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले के हद में गायत्री शक्तिपीठ बालीडीह एंव चास में जन्म-शताब्दी सह अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष को लेकर शांतिकुंज से रामा शंकर सिंह, प्रंतीय समन्वयक त्रिलोचन साहू की टोली एंव सन्तार सिह संगीतकार की उपस्थिति हुई।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों को सम्बोधित करते हुए टोली नायक ने कहा कि युग परिवर्तन की बेला हैं, सभी को कमर कस कर तैयार हो जाना है। कहा कि युग परिवर्तन अवश्यम्भावी हैं। बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी 29 नवंबर से 23 दिसम्बर तक बोकारो जिले में ज्योति-कलश का भ्रमण सुनिश्चित है। इसके लिये परिजनों को रुट चार्ट बनाना है और दीप-यज्ञ के माध्यम से प्रचार, प्रसार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि परम् पूज्य गुरुदेव के कहे बचनो के अनुसार ये ज्योति कलश-यात्रा साधारण नही, बल्कि युग परिवर्तन की लहर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जोन समन्वयक कमलकांत मण्डल, मुख्य ट्रस्टी महेन्द्र वर्णवाल, पंचम महतो सहित पेटरवार, कसमार, गोमिया, बेरमो, जरीडीह प्रखंडो के समन्वयको तथा महिलाओ की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply