Advertisement

गंभीर बीमारी के इलाज के लिये सांसद ने कराई ₹3 लाख स्वीकृत

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में बीमार के परिजन को सौंपा गया राशि स्वीकृति पत्र

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से प्रधानमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सिद्धनाथ चौक रहिवासी गंभीर रोग ग्रस्त इलाजरत मधुरेश कुमार के इलाज के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति कराई गई।

बताया जाता है कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर स्वीकृति पत्र प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा की टीम ने लाभुक के चाचा धनंजय सिंह को स्वीकृति पत्र सौंपा।

विदित हो कि बीमार मधुरेश कान्हाजी सिंह के पुत्र है। गंभीर रोग से ग्रसीत होने के कारण उनका इलाज चल रहा है। अपनी बीमारी की जानकारी उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व् भाजपा नेता राजीव मुनमुन, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, राहुल सिंह, जीवन दीप हॉस्पिटल को दी। जिसके बाद मदद के लिए सांसद रूडी के आवास पर मिलकर जानकारी दी और मदद की गुहार लगायी। सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने कार्यालय द्वारा जरूरी कागजात मंगवाकर पीड़ित के इलाज के लिये 3 लाख की स्वीकृति करवाई।

इस अवसर पर सोनपुर सांसद कार्यालय प्रभारी राजीव मुनमुन, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार बबलू, जीवन दीप हॉस्पिटल के राहुल सिंह, विजय शंकर सिंह, नमामि गंगे संयोजक सुनील दुबे, चुनमुन सिंह, शुभम सिंह, सनी सिंह सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने सांसद को साधुवाद दिया और कहा की रूडी जी हमेशा जात – पात से ऊपर उठकर कार्य करते है। उनके कार्य की सराहना की और कहा कि रूडी हमेशा जनहित के कार्यो में लगे रहते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *