Advertisement

डीसी, डीडीसी व् एसडीओ ने किया नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ तथा कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार ने 25 अगस्त को बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय (जनवि) तेनुघाट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

इस अवसर पर जनवि तेनुघाट के स्कॉट गाइड छात्रों ने सलामी देकर तथा छात्राओं ने पुष्प वर्षा और तिलक लगा कर अधिकारीयों का स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार एवं शिक्षकों ने डीसी, डीडीसी एवं एसडीओ को मोमेंटम ऑर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीसी झा ने विद्यालय के विभिन्न बिंदुओं पर बारीक से जांच की और उससे संबंधित बातों की जानकारी विद्यालय प्राचार्य से ली तथा जो कमी पाई गई उन्हें जल्द से जल्द सुधार करने की सख्त सलाह दी। डीसी ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में मनोबल को गिरने नहीं देना है। बुरे से बुरे परिस्थिति में भी संघर्ष कर अपने मनोबल को बढ़ा कर रखना है।

कहा कि आत्म बल से ही मनुष्य अपने आप को बेहतर इंसान के सांचे में ढाल सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि कमियां ढूंढने निकलोगे तो दुनिया में कमियां ही ढूंढते रह जाओगे। जीवन में नकारात्मक शब्द को नहीं आने देने की उन्होंने सलाह दी। अपने संबोधन में शिक्षकों को उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यहां आपके कमियों को गिनाने या विद्यालय में कमियां ढूंढने नहीं आए है। हम यहां कमियों को सुधारने और कैसे बेहतर सुविधा मिल सके, आवश्यकता क्या है व छात्रों के हित में बेहतर से बेहतर क्या हो सकता है ऐसा सदैव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीचे लेवल के विद्यालय को भी बेहतर शिक्षा देना चाहिए।

डीसी ने शिक्षकों से कहा कि आप अपनी समस्याओं को अलग रखकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के प्रति दो सौ प्रतिशत समय और ज्ञान दे। शिक्षा के प्रति कोताही नहीं बरते।
छात्रों से उन्होंने कहा कि अपने व्यवहार में एसी मधुरता लाएं कि आमजन आपको आपके नाम और व्यवहार से जाने। सफाई कर्मी, माली, धोबी, नाई, रिक्शा चालक सहित जो निम्न स्तर पर जीवन बसर करने वाले के साथ भी आदर पूर्वक पेश आना चाहिए। उनके नाम के बाद जी लगा कर संबोधन करना चाहिए। माता पिता एवं शिक्षकों के सपनो को साकार करना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *