Advertisement

डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों का विद्यालय परिसर में ज़ोरदार स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीते 20 से 24 अगस्त के मध्य विविध डीएवी पब्लिक स्कूलों में आयोजित किया गया था। इस खेल प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से कुल 117 प्रतिभागियों ने विविध खेलों में भाग लिया।

इस श्रृंखला में प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 37 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक एवं 28 कांस्य पदक सहित कुल 85 पदक जीते। कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन किया, परंतु तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं मार्शल आर्ट- ताइक्वांडो, कराटे,जूडो, बॉक्सिंग में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रहा।

ऐरोबिक गेम्स में पहली बार भाग लेकर प्रतिभागियों ने विद्यालय को तीसरा स्थान दिलाने में कामयाब रहें।
गौरतलब है कि इस बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट के 40 प्रतिभागियों ने अपना स्थान बना लिया हैं।
विद्यालय परिसर में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 25 अगस्त को सभी प्रतिभागियों के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पदक, ट्राफी प्रदान करते हुए सम्मानित कर ज़ोरदार स्वागत किया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन से गदगद प्राचार्या ने खेल शिक्षक सूरज कुमार के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के अभिभावकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन बरकरार रखने की उम्मीद की। कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रमुख मो. असगर अली द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *