Advertisement

अंगवाली के सार्वजनिक चौक का छह लाईट जला, दो की मरम्मती शेष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के सार्वजनिक धर्म स्थल मंडपवारी चौक पर पूर्व में लगाए गये हाई मास्ट लाईट कई दिनों से नहीं जल रहा था। संवेदक की ओर से भेजे गए दो कर्मियों ने 25 अगस्त को टावर के संयुक्त आठ लाइटों में छह को मरम्मति कर दुरुस्त कर जला दिया।शेष दो की मरम्मती कुछ दिन बाद करने को कहा गया।

इस अवसर पर उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित महावीर पाल, अंजनी पाल, ऋषिकेश मोदक, सुकर रजवार, अजीत जायसवाल आदि दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे। सभी ने इस नेक कार्य के लिए उपस्थित संवेदक के कर्मचारियों को हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *