प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 27 अगस्त से 31 अगस्त तक पंचदिवसीय श्रीगणेश महोत्सव् आयोजन को लेकर बोकारो जिला के हद में श्रीगणेश पूजा समिति खत्री टोला पेटरवार की ओर से सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर खत्री टोला में आरंभ से तीन रात्रि यानि आगामी 29 अगस्त तक वाराणसी से पधारने वाले आचार्य महेंद्र शास्त्री द्वारा सारगर्भित प्रवचन होंगे। उनके द्वारा श्रद्धालुओं को विघ्नहर्ता श्रीगणेश की महिमा की जानकारी दी जायेगी। उक्त आयोजन को संभालने में समिति के अध्यक्ष अनूप सेठी, उपाध्यक्ष काजू साव, सचिव सचिन सेठी, उप सचिव रॉकी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रंजित जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष ऋषव विश्वकर्मा, मुकेश कुमार मुंडा आदि ग्रामीण रहिवासियों के सहयोग से मोर्चा संभालने को तत्पर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीगणेश उत्सव आयोजन के प्रथम दिन 27 अगस्त को प्रातः भव्य कलश-यात्रा एवं दिन दस बजे विधिवत पूजा प्रारंभ होगी। आचार्य वीरेंद्र पांडेय पूजा एवं संध्या आरती का दायित्व निभाएंगे। प्रथम दिवस पेटरवार मुखिया दिनेश प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दूसरे दिन 28 अगस्त को मुख्य अतिथि बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति रहेंगी। वहीं आगामी 29 अगस्त के आयोजन में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री पेयजलापूर्ति एवं मद्द निषेध योगेन्द्र प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि रहेंगी गोमिया के पुर्व विधायक बबीता देवी।
जबकि, चतुर्थ दिन यानि 30 अगस्त की रात्रि मध्यप्रदेश से पधार रहे धार्मिक जागरण व झांकी टीम की अनुपम प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे गिरिडीह सांसद व् विशिष्ट अतिथि होंगे गोमिया पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो।
बताया जाता है कि आगामी 31 अगस्त अंतिम दिवस को पूजन, हवन, कलश विसर्जन सहित श्रीगणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण एवं जलाशय में विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply