Advertisement

बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में ओपन जिम स्थल का भूमि पूजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद ग्राउंड में 25 अगस्त को ओपन जिम स्थल का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी ने किया। जिसमें बोकारो क्लब के सचिव विनय कुमार सहित डीवीसी के अन्य अधिकारीगण शामिल थे।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी ने कहा कि लगभग पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले उक्त ओपन जिम का निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक अच्छा स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओपन जिम स्थल का निर्माण होने से क्षेत्र के रहिवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा भी होगी। इससे रहिवासी अपने जीवन को स्वस्थ और सक्रिय बना सकेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *