Advertisement

वार्ता के बाद कोक ओवेन में 13 अक्टूबर तक हड़ताल स्थगित-बि के चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज की द्वारा सेल के बोकारो स्टील प्लांट कोक ओवेन में काम कर रहे ठेकाकर्मीयों के लिए 9 सूत्री मांग पत्र सह हड़ताल नोटिस दिया गया था, जो आगामी 13 व् 14 अगस्त को होना था। जिसपर बीते 4 अगस्त को सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) धनबाद में बोकारो स्टील प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। उस समय प्रबंधन ने मांगो के समाधान के लिए 25 अगस्त तक का समय लिया था।

इस बीच 8 और 9 अगस्त को विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय मे युनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ लगातार वार्ता हुई थी, जिसमे मजदूरों को महिना मे 21 दिन के बदले पूरे महिना काम देने पर सहमति बनी। अन्य मांगो के को लेकर 25 अगस्त को पुनः सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) धनबाद प्रभात शंकर सहाव के कार्यालय मे लम्बे दौड़ की बैठक हुई।

वार्ता मे साइकिल भत्ता, रात्री पाली भत्ता, केन्टीन भत्ता, इन्सेंटिव रिवार्ड, सुरक्षा सामग्री, किसी बिमारी से मृत मजदूर के आश्रित को नियोजन इत्यादि मांगो को पूरा करने के लिए सहायक श्रमायुक्त से बीएसएल प्रबंधन ने आगामी 13 अक्टूबर तक का समय लिया, जिसे जय झारखंड मजदूर समाज और प्रबंधन ने स्वीकार किया तथा 26 एवं 27 अगस्त को होने वाले हड़ताल को आगामी 13 अक्टूबर तक स्थगित करने की यूनियन महामंत्री द्वारा घोषणा की गयी।

वार्ता में युनियन प्रतिनिधिमंडल की ओर से महामंत्री बी के चौधरी, संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (कोक ओवेन) के एन झा, उप महाप्रबंधक आईआर आरिफ हुसैन, वरीय प्रबंधक कार्मिक पंकज कुमार, ठेकाकर्मी उत्तम कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज बाउरी, रवि राय, संजय दास, अजय अदक, रौशन कुमार, दिलीप मंडल, नकुल दास, संतोष महतो, प्रेम चन्द्र महतो, अजय सोरेन, किशन कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *