एन. के. सिंह/एस. पी. सक्सेना (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल व् ग्रामीण अंचलो में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गणमान्य जन सहित आम व् खास रहिवासियों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय ढ़ोरी स्टाफ क्वाटर, ढोरी पांच नंबर स्थित आरसीएमयू क्षेत्रीय कार्यालय, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो, युवा कांग्रेस कार्यालय आदि जगहो पर झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय, मूर्ति मेमोरियल स्कूल करगली बाजार और ढ़ोरी खास स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में झंडातोलन किया। बेरमो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुकेश कुमार व् सीओ संजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने ध्वजारोहण की।
बेरमो थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गांधीनगर थाना में थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, चंद्रपुरा थाना में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दुग्दा थाना में थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी परिसर में ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पेटरवार थाना में थाना प्रभारी राजु कुमार मुंडा, कसमार थाना में थाना प्रभारी भजन लाल महतो, आदि ने झंडोत्तोलन किया।
करगली गेट स्थित सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय मे जीएम चितरंजन कुमार, ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय मे रंजय सिंहा, एसडीओसीएम कल्याणी में पीओ शैलेश प्रसाद, एकेकेओसीपी खासमहल में पीओ एस के सिंह ने झंडोत्तोलन कर सलामी गार्ड का निरिक्षण किया। इसी क्रम में एनडीपीएस स्कूल फुसरो मे विद्यालय सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढ़ोरी मे महाप्रबंधक रंजय सिंहा की धर्म पत्नी रूपा सिन्हा ने झंडोत्तोलन की।
कौटिल्य महापरिवार बेरमो के अध्यक्ष अजय कुमार ने कौटिल्य संस्कार उद्यान परिसर में झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जारंगडीह स्थित कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षत्रिय सचिव वरुण कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया। आरकेएमयू कार्यालय में महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सलामी दी। मौके पर उपरोक्त स्थलों में बड़ी संख्या में अमन पसंद स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply