Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर डीएवी तेनुघाट में प्राचार्या ने की झंडोत्तोलन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बीते 15 अगस्त को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट विद्यालय में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अंग्रेजी भाषा में करन कुमार एवं हिन्दी भाषा में हिमांशु कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किया गया तथा नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अंतर सदनात्मक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जो बेहद प्रेरक एवं मनमोहक रहा।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अगली कड़ी में अमीष सेठी द्वारा राष्ट्र भक्ति परक गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही अल्तमस नज़ीर एवं उनके साथियों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए स्वाधीनता-दिवस के महत्त्व को बताया तथा बच्चों को पढ़-लिखकर अपना विकास करते हुए देश का नाम रौशन करने की बात कही गयी।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन वरीय शिक्षक हलधर महतो तथा कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं के छात्र मनन श्रेष्ठ एवं कक्षा आठवीं की छात्रा दिव्यानी सिंह द्वारा अंग्रेज़ी एवं हिन्दी भाषा में किया गया। वहीं इस अवसर पर अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम चिल्ड्रेन पार्क में विद्यालय की परेड टीम एवं राष्ट्र गान गायन टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *