Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में स्वतंत्रता दिवस पर चलाया गया व्यापक स्वच्छता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के प्रमुख 8 स्टेशनों एवं 9 रेलवे कॉलोनियों में बीते 15 अगस्त को स्वच्छता अभियान चलाया गया।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेल पटरियों, प्लेटफार्मों, नालियों, जलाशयों, प्रतीक्षालयों तथा रेलवे परिसर के कार्यालयों की गहन सफाई की गई। साथ ही रेल यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं स्थानीय रहिवासियों की सक्रिय भागीदारी से व्यापक स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बीते एक अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाए गए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत अंतिम दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वच्छता को आदत बनाने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
सोनपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित यह स्वच्छता जागरूकता पहल न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करती है, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को भी मजबूती प्रदान करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *