प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैठक की गयी। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में पंचायत में व्याप्त कई ज्वलंत समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा की गई। सर्वप्रथम खुला विचरण करने वाले मवेशियों से किसानों की खेती प्रभावित होने, जलापूर्ति योजना में आए दिन त्रुटि होने से बाधित रहने पर जल सहिया पति राम बिलास रजवार ने समस्या के स्थायी हल निकाले जाने को लेकर बैठक में खास जोर दिया। अंकित जायसवाल ने पीएम सोलर विद्युत कनेक्शन के लिए ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी।
बैठक में पंचायत क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर उपस्थित तमाम जनों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ लिया गया। मुखिया कपरदार एवं पंचायत सचिव नूपुर कुमारी ने कहा कि नशाखोरी की लत से आज युवा पीढ़ी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिसे नियंत्रित करना सभ्य समाज के लिए आवश्यक हो गया है। मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, भाग्यरानी देवी, संगीता देवी, उषा देवी, ग्रामीण नरेश मिश्रा, विवेक मिश्रा सहित समूह की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply