Advertisement

अंगवाली में श्रद्धा व् भक्ति से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

प्रहरी संवाददाता, पेटरवार (बोकारो)। परंपरागत श्रद्धा तथा भक्ति से बोकारो जिला के हद में अंगवाली में 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया।

जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंगवाली स्थित स्थानीय श्रीहरि मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक पूजा कमेटी की ओर से आयोजित पूजन कार्यक्रम के तहत आचार्य प्रफुल्य चटर्जी ने व्रतधारी महिलाओं को समूह बनाकर पूजा कराई। अर्धरात्रि को सामूहिक महाप्रसाद खीर वितरित की गई। इसके अलावे रामधाम मंदिर में राजकुमार चटर्जी ने पिपराटोला सह बजरंगबली मंदिर के आयोजन में पुजारी रामपद बाबा, राजेश बाबा, राजाटांड़ स्थित हरि मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी ने पूजा की। रामधाम चौक में कई छोटे बच्चों को आकर्षक ढंग से बालकृष्ण के रूप में सुसज्जित किया गया था।

इस अवसर पर अंगवाली के पांडेय चौक पर जादू नायक के नेतृत्व में मुहल्ले के युवकों ने प्रसाद वितरण में योगदान दिया। वहीं सार्वजनिक चौक पर अर्ध रात्रि को कुछ श्रद्धालु प्रसाद लिए तो अधिकांश दूसरे दिन प्रातः प्रसाद ग्रहण किए। यहां नवगठित कमिटी के युवक काफी उत्साहित दिखे। इसके अलावा पेटरवार प्रखंड के कई पंचायतों में जन्माष्टमी पर्व धूमधामपूर्वक मनाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *