Advertisement

बोकारो के सेक्टर टू ए में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड शाखा की एक बैठक 16 अगस्त बोकारो के सेक्टर टू ए में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश निदेशिका संगीता तिवारी एवं संचालन जय कुमार ने किया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती है तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपना कार्य करती है, परंतु संगठन में वैसे कई पदाधिकारी हो गए हैं, जो संगठन में ध्यान न देकर अपने सुख सुविधा और अपनी निजी गाड़ी में संगठन का लोगो लगाकर घूमते नजर आते हैं। वे अपने आप को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड का पदाधिकारी बोलते हैं।

किसी भी कार्यक्रम में कोई भी पदाधिकारी सम्मिलित नहीं होते हैं ना ही किसी कार्यक्रम को करने हेतु सहयोग करते हैं। इसलिए प्रदेश स्तर पर इस संगठन को भंग कर नए सिरे से संगठन में पदाधिकारी को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से जो भी पदाधिकारी अपने निजी वाहन पर संगठन का मोनोग्राम या कार पास लगाकर घूमेंगे उसे अवैध माना जाएगा। जिसकी सूचना बहुत जल्द ही जिला पुलिस अधीक्षक को दे दी जाएगी। बैठक में प्रेम नाथ, कमलेश कुमार, सुरेश केडिया, सुरेश बोथरा, नवीन तिवारी, भोला कुमार नोनिया, गुड्डू चौहान, प्रकाश महतो, सिकंदर चौहान आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *