कार्यालय संवाददाता/मुंबई। हिंदी विद्या प्रचार समिति का 87 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार 16 अगस्त को हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर में बैजनाथ साबू सभागृह में मनाया गया। इस समारोह में अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, हिंदी विद्या प्रचार समिति की निदेशिका डॉ. उषा मुकुंदन, राम निरंजन झुनझुनवाला कॉलेज के प्राचार्य, डॉ हिमांशु दावड़ा, हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार डी. सिंह तथा सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
घाटकोपर पश्चिम के हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित, हिंदी हाई स्कूल, हिंदी प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल अंग्रेजी माध्यम, प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल (सी.बी. एस. सी.), राम निरंजन झुनझुनवाला महाविद्यालय, एच. वी. पी. एस. लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष : डॉ राजेंद्र सिंह ने हिंदी विद्या प्रचार समिति के गौरवपूर्ण इतिहास को सबके सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य, हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर, अभय प्रताप सिंह ने सभी का आभार प्रस्तुत किया।
Tegs: #87th-foundation-day-of-hindi-vidya-prachar-samiti-concludes
![]()













Leave a Reply