छात्रों के साथ डब्बल महिलाओं का उत्सव हुआ डब्बल
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा कजरी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। अंबरनाथ पूर्व स्थित जेपी रीजेंसी में संपन्न हुए महोत्सव में नगर के गणमान्यों सहित विशिष्ट नागरिकों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख अतिथियों में शिवसेना नगर सेवक उमेश गुंजाल, विधायक डॉ. बालाजी किनीकार शिवसेना युवासेना अध्यक्ष निशान पाटिल, समाजसेवी अजीत चौबे, बबलू सिंह, राजेश मिश्रा, मशहूर कथा वाचक पंडित निलेश महाराज, दिलीप पांडे, डी. पी सिंह, कपिल उपाध्याय, दुर्गेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा।
कजरी महोत्सव में स्कूली छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग, किताबें, पेन एवं पेंसिल वितरित किए गए। वहीं, महिलाओं के लिए मेहंदी कोन का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं में उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर उत्तर भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में मनाई जाने वाली पारंपरिक कजरी गायन की प्रस्तुति दी गई। कजरी एक लोकगीत परंपरा है जिसमें महिलाएं अपने पति के प्रति प्रेम को गीत-संगीत के माध्यम से व्यक्त करती हैं और झूम-झूम कर गान करती हैं।
अंबरनाथ में भी वही सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जब सजी-धजी महिलाओं ने भावविभोर कर देने वाली कजरी प्रस्तुतियां दीं। चौंकाने वाली प्रस्तुतियों को देख डॉ. परविंदर पांडेय, शेषमणि शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, त्रिभुवन सिंह, अभिषेक राव, अक्षय कुशवाहा, वशिष्ठ मिश्रा, संजय पंडिता, शैलेन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार राठौड़, एडवोकेट अरविंद तिवारी, बालेंद्र त्रिपाठी, राम भजन तिवारी, नीरज पांडेय, दिवाकर पांडेय, दिलीप ओझा, राधा सिंह एवं विनीत सिंह ने कहा मुंबई के कजरी महोत्सव में दिखा उत्तर भारत की झलक देखि जा रही है। महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक एकता और लोक परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना रहा, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर सराहा।
Tegs: North-india-glimpse-at-kajri-festival-in-mumbai
![]()













Leave a Reply