एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरूपति संस्था द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर तिरुपति संस्था के बोकारो स्थित सेक्टर 2 ए कार्यालय में संस्था की सचिव संगीता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
मौके पर बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कर टॉफी एवं मिठाई का वितरण कर संस्था सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह एवं कंपटीशन की भावना जागृत करना हमारी संस्था का अथक प्रयास रहता है।
ध्वजारोहण में संस्था के संरक्षक तुलसी प्रसाद, निदेशक पी एन तिवारी, अध्यक्ष शैला मनोरमा खलखो, उषा देवी, सविता तिवारी, सुनिता देवी, प्रवीण कुमार पांडेय, प्रेमनाथ आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply