Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर सालिमपुर अहरा लोक पंच प्रांगण में ध्वजारोहण व् सांस्कृतिक कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर अहरा स्थित लोक पंच प्रांगण में 15 अगस्त को धूमधाम से ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

यहां झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित जनसमूह के बीच जलेबी वितरित की गई। कलाकार अभिषेक राज द्वारा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम किया गया, जिसमें ऐ मेरे वतन के लोगों, सारे जहाँ से अच्छा, वंदे मातरम् और हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती निकाल के जैसे गीतों ने उपस्थित रहिवासियों में देशप्रेम की उमंग भर दी। अभिषेक राज ने अपनी मधुर गायकी से सभी का दिल जीत लिया। उनके साथ रेनू, रितिका, देवयांक, अजीत, रामप्रवेश, अरविंद और प्रिया ने सुर और ताल में सहयोग किया।

कार्यक्रम में सुकदेव गोस्वामी, ओमप्रकाश पटेल, बिनोद, प्रशांत, बन्दना गोस्वामी, किरण, रेणु, पूर्णिमा और पद्माजा सहित बड़ी संख्या में अमन पसंद रहिवासी उपस्थित थे।
उक्त आयोजन ने न केवल आज़ादी के महत्व को याद दिलाया, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती प्रदान की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *