Advertisement

तेनुघाट जेल में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारियां

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को कानूनी जानकारियां दी गयी।

जेल बंदियो को कानूनी जानकारी देते हुए व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के सब जज सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने बंदियों को सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की साधुवाद दी। इसके बाद बताया कि जेल से बाहर निकलकर एक अच्छे नागरिक बने।

उन्होंने बताया कि हमें स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजो से लड़कर आजादी दिलाई। हमें भी इसी प्रकार देश की सेवा कर अपने, अपने परिवार और देश का नाम रौशन करना चाहिए। पैनल अधिवक्ता कल्याणी ने बंदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि दहेज लेना और देना दोनों अपराध है। इसलिए हमें इससे बचना चाहिए।

मंच संचालन कर रहे अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बंदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। आपको भी जेल से बाहर निकल कर सही राह पर चलते हुए देश का नाम रौशन करने के लिए आस पड़ोस को बताना होगा। स्वागत भाषण जेल अधीक्षक अरुणाभ और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया। मौके पर संजय मंडल, सूरज मोदी, विजय कुमार, मदन प्रजापति, शिवम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *