Advertisement

पेटरवार प्रखंड में सादगी से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रखंड मुख्यालय, थाना, सीएचसी, पंचायत सचिवालय व् विद्यालयों में कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय, स्थानीय थाना परिसर, सीएचसी परिसर सहित राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों, विभिन्न सरकारी व् निजी विद्यालयों, बैंक शाखाओं, पंचायत सचिवालयों तथा कई सामाजिक संगठनों द्वारा सादगी के साथ 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए गये।

जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख शारदा देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी कार्यालय परिसर में बीडीओ संतोष कुमार महतो तथा अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। यहां कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। पेटरवार थाना प्रांगण में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, सीएचसी प्रभारी डॉ कुंदन राज ने सीएचसी परिसर में तिरंगा फहराया। भाजपा आवासीय कार्यालय में जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

झामुमो के पेटरवार स्थित कार्यालय में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटरवार, बुंडू सहित सभी 23 पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, परेड, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झंडोत्तोलन किया गया। वहीं पंचायत सचिवालयों में मुखिया, पंचायत सचिव, विद्यालयों में एचएम, बैंक शाखाओं में बैंक प्रबंधक, सामाजिक संगठनों में समाजसेवी आदि ने झंडोत्तोलन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत अंगवाली उत्तरी पंचायत में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने नौ आयोजनों में अपनी भागीदारी निभाई। सर्वप्रथम मंडपवारी चौक स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर परिसर में फुसरो रहिवासी समाजसेवी सह आमंत्रित प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह के साथ रहे।

यहां संरक्षक देवब्रत जायसवाल, उप मुखिया रियाज अहमद, सेवानिवृत शिक्षक मोहनराम शर्मा, प्रफुल्य चटर्जी, मोती रजवार, प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, सजल कुमार मैती एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिका, काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

अंगवाली स्थित इंडियन बैंक शाखा में अधिकारियों की अनुपस्थिति में मकान मालिक अरुण जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए।उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित उप मुखिया रियाज अहमद, प्रभारी एचएम सविता देवी, शिक्षक पवन मिश्रा, निर्मल मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति में झंडोतोलन किया गया।कौशल विकाश योजना अंतर्गत संचालित सिलाई मशीन केंद्र में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज ने केंद्र की प्रशिक्षक सुशीला देवी की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराए। प्रशिक्षार्थी युवतियां सहित मुहल्ले की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

इसी क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय में एचएम एलडी मुंडा, शिक्षक शैलेश खन्ना सहित सभी सहायक अध्यापक, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, पूर्व एचएम राधेकृष्ण रजवार ने सहभागिता निभाई। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी मुखिया, उप मुखिया, गौरीनाथ, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, प्रिंसिपल आनंद मोदक व् अन्य शिक्षकों, ग्रामीणों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया।

स्थानीय पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। मुखिया कपरदार, सीएचओ अजीबुन निशा, एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता, एमपीडब्लू दिनेश कुमार, सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी की उपस्थिति मे झंडोतोलन किया गया। पंचायत सचिवाल में मुखिया धर्मेंद्र संग पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, रियाज अहमद, स्थानीय रहिवासी सह सीसीएल कर्मी राम बिलास रजवार, निताई रजवार, अंकित जायसवाल, सौरव मिश्रा, संगीता देवी, रीना देवी, संतोष नायक, अजीत रविदास, उमाशंकर साव, गिरिजा देवी, शिव कुमार, भोला राज, मनोज रविदास, रोकी कमार, मुरारी जायसवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बगीचा स्थित कार्यालय में सादगी से झंडोत्तोलन किया गया। यहां मुखिया सहित संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास, सावित्री देवी, अंजू देवी, कमली देवी, जितेंद्र घासी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यहां मुखिया में फीता काटकर स्वरोजगार के उद्देश्य से जीरा, गोलकी पैकिंग मशीन का शुभारंभ किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *