Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यालय छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में मंत्री ने किया ध्वजारोहण

उत्कृष्ट कर संग्रह योगदान वाले व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से किया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बिहार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह सारण जिला प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी, नगर निगम छपरा के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सारण प्रमंडल आयुक्त राजीव रौशन, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर मंत्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले गणमान्य जनों को प्रशस्ति – पत्र प्रदान किया। मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कर-संग्रह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार सारण जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र एवं समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *