Advertisement

अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ द्वारा सारण जिला के हद मे सोनपुर शाखा कार्यालय पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मंडल सह शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर शाखा सचिव पासवान ने अपने सम्बोधन में सभी क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हमें राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए तथा संविधान में वर्णित नियमों का पालन करना चाहिए। यही देश का सम्मान होगा।

इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भी अपने उद्‌गार व्यक्त किये। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सहायक सचिव सचिदानन्द सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद राय, संगठन सचिव सर्वजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी राम, मंडल सहायक सचिव नन्द कुमार राय, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, के एन राम, अच्छे लाल राम, राम बालक राय, दीनबंधु सिंह, विमल कुमार राय, अर्जुन राय, भोला राय, देव कुमार पासवान, कामेश्वर राय, नन्द कुमार राम, महेश्वर प्रसाद, जय प्रकाश राम, राजेन्द्र राय के साथ बड़ी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *