एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर-9 स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय मे 14 अगस्त को बैठक आयोजित किया गया। कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल विभाग के युनियन शाखा कमिटी की बैठक विभागीय नेता एवं संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार के अध्यक्षता मे हुई।
बैठक मे यूनियन महामंत्री बी के चौधरी ने सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोक शोर्टिंग प्लांट मे प्रस्तावित बीते 12,13 अगस्त को होने वाले हड़ताल को लेकर 4 अगस्त को सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद मे त्रिपक्षीय बैठक मे विभाग के महाप्रबंधक के एन झा तथा सहायक महाप्रबंधक आईआर आरिफ हुसैन ने आगामी 25 अगस्त तक का समय यह कहकर लिया था कि इस बीच मे युनियन के साथ बैठक कर महिने भर काम करने के मांग पर सहमति बना लेगें। बताया कि इस पर सहायक श्रमायुक्त ने 25 अगस्त तक होने वाले हड़ताल पर रोक लगाया था। विभागीय प्रबंधन ने उनके साथ बैठक कर इस माह अगस्त से सभी 92 ठेकाकर्मीगण को पूरे महिना काम देने पर सहमति दे दिया है, लेकिन अन्य मांगो पर सहमति नही बन पाया।
उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को साईकिल भत्ता, केन्टीन भत्ता, रात्री पाली भत्ता, स्पेशल भत्ता, इन्सेंटिव रिवार्ड, यूएसडब्लू, एसएसडब्लू फिर एसडब्लू को समयबद्ध प्रमोशन, एसडब्लू को बीजीएच मे मुफ्त ईलाज, हीट डस्ट एलाउन्स, इस्पातकर्मीयों के तरह ठेकाकर्मीयों को भी मृत्युउपरान्त उनके आश्रित को नियोजन, सुरक्षा उपकरण, काम कर रहे मजदूर को बीच बीच मे मेडिकल जांच और सेफ्टी मे लगे दिनों का हाजरी इत्यादि सवालों को लेकर आगामी 23 अगस्त को बैट्री नम्बर 4 से जुलूस प्रदर्शन करते हुए मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर आम सभा किया जायगा तथा आगामी 26 अगस्त से दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु रणनीति का घोषणा किया जायगा।
बैठक मे संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, कार्यालय मंत्री बी के चौधरी, रौशन कुमार, तुलसी साह, बिनोद कुमार, हरेंद्र लहरी, मोतीलाल मरांडी, अजय कुमार रजक, प्रदीप कुमार गोप, अभिमन्यु मांझी, जितेन्द्र कुमार सिंह, बिनोद राम, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply