Advertisement

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया शहीदों को याद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के फुसरो बाजार में 14 अगस्त को भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके तहत गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने तिरंगा यात्रा को फुसरो से झंडा दिखाकर रवाना किया।‌

तिरंगा यात्रा के दौरान पुराना बीडीओ आफिस मोड़ पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण किया गया।‌ करगली गेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा करगली गेट दुर्गा मंदिर के समीप भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद सहित अन्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह चरम पर था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, अगस्त क्रांति अमर रहे और कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपनी देश अपनी माटी जैसे गगनभेदी नारों के साथ युवा आगे बढ़े। फुसरो नगर परिषद परिसर स्थित शहीद शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार करने का आह्वान किया है। कहा गया कि, हमारे पुरखों ने तिरंगे को फहराने के लिए लाखों बलिदान दिए। आज हम गर्व और शान के साथ तिरंगा लहरा रहे हैं। सीमा पर हमारे जवान इसकी शान की रक्षा के लिए डटे हैं।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व बिनोद महतो, फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, अध्यक्ष दिनेश यादव, संत सिंह, विकास सिंह, धीरज पांडेय, अशोक मिश्रा, बैजनाथ सिंह, भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, धनेश्वर महतो, शिवपूजन चौहान, सुरेन्द्र गिरि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *