Advertisement

देशभक्ति के नारों के साथ सोनपुर रेल मंडल कार्यालय परिसर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाला गया। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि भारत माता, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों एवं वीर सैनिकों के प्रति गहरी कृतज्ञता का भी संदेश लेकर आया। तिरंगा यात्रा में रेलवे परिवार के सभी सदस्य, स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं अधिकारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सरन ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, गर्व और हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को संजोने का संकल्प है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *