संविधान कल्ब में राजीव प्रताप रूडी की जीत के उपलक्ष्य में चला राहत अभियान
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य व सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने 13 अगस्त को अपने सहयोगियों के साथ सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के संविधान कल्ब के सचिव पद पर जबरदस्त जीत के उपलक्ष्य में 300 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार सांसद प्रतिनिधि ने सारण जिला के हद मे सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के अकिलपुर दियारा क्षेत्र के अकिलपुर पंचायत में 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच बाढ़ राहत सामग्री यथा चूड़ा, गुड़, बिस्कुट आदि का वितरण किया। भाजपा नेता व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के संविधान क्लब के सचिव पद पर जबरदस्त जीत के उपलक्ष्य में लगभग तीन सौ प्रभावितो के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।
ज्ञात हो की इस क्लब के चुनाव में बड़ी – बड़ी हस्तियों ने चुनाव मतदान किया। इसलिए यह चुनाव काफ़ी निर्णायक हो गया था। यह जीत से बिहार का परचम पूरे देश में लहरा गया। उन्होंने कहा कि यह उनके सांग यात्रा का भी सुखद परिणाम है। इस अवसर पर उनके साथ सामजिक कार्यकर्त्ता भरत सिंह, पूर्व मुखिया हरी सहनी, थाना प्रभारी विनोद राम, उमा सिंह, पूर्व सैनिक महेश सिंह, युगुल किशोर, सुमंत बाबा, अमरेंद्र चौरसिया, पूर्व मुखिया शैलेश साह, वार्ड सदस्य जगजीत पासवान, देव कुमार राय, मोनू सिंह, शैलेश कुमार, गणेश पासवान सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि, इस बारिश के मौसम में लगभग 50 मिनट नाव पर यात्रा कर गंगा पार के इस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि सिंह ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में पीड़ितों से मिल कर हाल – चाल जाना। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर तल्ख़ लहजे में कहा कि विधायक को सोनपुर विधानसभा की जनता से कोई मतलब नहीं है। यहां हम सभी बाढ़ में त्रस्त है। वे अभी तक देखने तक नहीं आये। जनता इस बार उनको भी सबक सिखाएगी। सोनपुर में इस बार जरूर परिवर्तन होगा। जनता ने अपना मूड बना लिया है।
![]()













Leave a Reply