प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा किया जा रहा है।
इस क्रम में 13 अगस्त को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं, आचार्य एवं शिक्षकों के नेतृत्व में कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिशु/विद्या मंदिर अंगवाली के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, आचार्य सजल कुमार मैती, मास्टर इम्तियाज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आनंद मोदक, चंचल जायसवाल, एम प्रजापति आदि बच्चो द्वारा किए जा रहे रिहलसल परेड का नेतृत्व कर रहे थे। मौके पर आसपास के दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply