Advertisement

एनपीएस और यूपीएस का विरोध, पुरानी पेंशन व् विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन

सोनपुर डेमू शेड में ध्यानाकर्षण दिवस का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (सारण)। केंद्रीय कमिटी के फैसले के आधार पर सारण जिला के हद में डेमू शेड सोनपुर में 13 अगस्त को रेल कर्मियों ने ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इस अवसर पर रेल कर्मियों द्वारा एनपीएस और यूपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

रेलकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ज़ोरदार नारे भी लगाए।
ध्यानाकर्षण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संगठन सचिव शिव शंकर मंडल ने किया। यहां मुख्य वक्ता के रूप से यूनियन के सोनपुर रेल मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार, मंडल सचिव संदीप पासवान, संयुक्त मंडल सचिव अजय कुमार साह, सहायक मंडल सचिव प्रवीण कुमार, शाखा अध्यक्ष रंजीत कुमार, सोनपुर शाखा एक के सचिव मोहम्मद शमशेर आलम, कोषाध्यक्ष विकास कुमार आदि शानदार भाषण और कविता से ध्यान आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मौके पर संयुक्त शाखा सचिव रवि रंजन कुमार, सोनपुर शाखा टू के सचिन नरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, सहायक शाखा सचिव अविनाश कुमार, शाखा अध्यक्ष मदन मांझी, सोनपुर शाखा वन के सुबोध कुमार, संयुक्त सचिव रॉबिन लकड़ा, शाखा संगठन सचिव अखिलेश कुमार एवं इसीआरईयू आईआरईएफ सोनपुर के सक्रिय सदस्यगण उपस्थित थे। सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज़ोरदार नारे भी लगाए।

उक्त आयोजन में उठाई गईं मांगो में एनपीएस और यूपीएस का विरोध करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने, रेलवे में निजीकरण का विरोध करने, निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर 46157 रुपये भुगतान की मांग, सभी रिक्त पदों पर तत्काल बहाली करने, चारों श्रम कानून वापस लेने, रेल कर्मियों से आठ घंटा ड्यूटी का पालन करने, डीए 50 प्रतिशत के बाद टीए की तुलना में माईलेज भत्ता में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने आदि शामिल है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंडल सचिव संदीप पासवान ने अपने नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया है। मंडल संयुक्त सचिव अजय कुमार गुप्ता के गीत ने सभी का मन मोह लिया। शाखा कोषाध्यक्ष सोनपुर विकास कुमार अपने शानदार भाषण और कविता से ध्यान आकर्षण का केंद्र बने रहे। उनकी प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया और उनकी तारीफ की गई।

यहां केंद्रीय संगठन सचिव शिव शंकर मंडल ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। साथ में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन द्वारा विजय दिवस भी मनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *