एस. पी. सक्सेना/कोडरमा (झारखंड)। झारखंड के कोडरमा जिला के हद में जयनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व् बियर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीते 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कडोरमा को गुप्त सूचना मिली कि जयनगर थाना क्षेत्र के राशन दुकान एवं जेनरल स्टोर में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भंडारण कर व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तिलोकरी स्थित महेन्द्र मोदी के राशन दुकान एवं तेतरौन स्थित प्रकाश यादव उर्फ राजेन्द्र यादव के प्रकाश जेनरल स्टोर पर छापामारी किया गया।
बताया जाता है कि छापामारी के दौरान पुलिस टीम को तिलोकरी एवं तेतरौन स्थित उपरोक्त दोनो दुकानों से भारी मात्रा में विभिन्न कम्पनियों का अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 94 पीस जो लगभग 25 लीटर है) एवं विभिन्न कम्पनियों का अवैध बीयर (कुल 80 पीस जो लगभग 47 लीटर है), उक्त अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कीमत लगभग 30,000/- रूपये को विधिवत् बरामद किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम तिलरौरी एवं तेतरौन से अवैध रूप से व्यापार करने वाले दो अभियुक्तो को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में जयनगर थाना में 12 अगस्त को कांड क्रमांक-185/25, धारा- 274/275 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनीयम दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियुक्तों में तिलोकरी रहिवासी स्व प्रभुनाथ मोदी का 63 वर्षीय पुत्र महेन्द्र मोदी तथा तेतरौन रहिवासी तेजन महतो का 48 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव उर्फ राजेन्द्र यादव शामिल है। छापामारी दल में जयनगर थाना प्रभारी बबलु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आशीष हासदा व् झारखंड सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply