मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल पुलिस ने बीते माह 4 जुलाई को चोरी गये पिकअप वैन को बरामद करने में सफलता पायी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी संतोष तुरी बताया जा रहा है।
कथारा हनुमान मंदिर समीप से जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने 13 अगस्त को बताया कि बीते माह 4 जुलाई को चोरी हुए एक बोलेरो पिकअप वैन क्रमांक JH01UB/4844 को बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने हजारीबाग जिला के हद में बुंडू क्षेत्र से बरामद करने में सफलता पाई है। साथ ही चोरी की घटना में शामिल संतोष तुरी नामक युवक को भी गिरफ्तार कर 13 अगस्त को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि कथारा हनुमान मंदिर मार्ग से जितेन्द्र कुमार का उक्त बोलेरो पिकअप वैन क्रमांक JH10BF-2084 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसके आधार पर बोकारो थर्मल थाना में कांड क्रमांक-55/25 धारा-303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। चोरी गये पिकअप वैन की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा तकनीकी शाखा की मदद से बोकारो के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीते 12 अगस्त को शक के आधार पर काण्ड में संलिप्त संदिग्ध अभियुक्त हजारीबाग जिला के हद में केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू रहिवासी उगन तुरी के 36 वर्षीय पुत्र संतोष तुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ही एक दूसरे थाना क्षेत्र से एक स्कर्पियो चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में आरोपी के निशानदेही के आधार पर चोरी की गयी बोलेरो पिकअप व् स्कर्पियो को अभियुक्त संतोष तुरी के मित्र केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू रहिवासी मो. गुबारक अंसारी के पुत्र मो. सराफत हुसैन उर्फ सराफत अंसारी के घर के समीप से बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा बरामद दोनों वाहन का नंबर प्लेट बदल दिया गया है। कहा कि दूसरा आरोपी शराफत हुसैन को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। उन्होंने बताया कि चोरी मामले में आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
इस अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कांड के अनुसंधानकर्ता अवर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, पुअनि कृष्णा उराँव, पुअनि दीपक कुमार पासवान, बोकारो थर्मल थाना का रिजर्व गार्ड सुनील रवानी, फुलदेव उराँव, अनिल राम, राजेन्द्र प्रमाणिक, तकनीकि शाखा बोकारो के पुअनि पुष्पराज, रवि कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply